ब्रह्माकुमारीज़ राज किशोर नगर में शिवरात्रि महोत्सव का शुभारम्भ आज से.....


 *40 फीट ऊंचे शिवलिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग व अन्य झांकियों का श्रद्धालुजन एक साथ कर रहे दर्शन*

 *झांकी प्रांगण में ही 19 से गीता ज्ञान सप्ताह का आयोजन* 


बिलासपुर राज किशोर नगर :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व 87वीं शिव जयन्ती के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्मृति-वन के सामने, राज किशोर नगर स्थित शिव-अनुराग भवन सेवाकेन्द्र में आज से द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं 40 फीट ऊंचे शिवलिंग की झांकी सज गई है जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। दर्शन का समय प्रातः 7 से 12 बजे एवं शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। झांकी दर्शन के साथ जीवन को मूल्यवान बनाने वाले आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी को भी समझा जा सकेगा। 

 

 ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी ने बतलाया कि रविवार 19 फरवरी से प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे सात दिवसीय श्रीमद् भगवद् गीता ज्ञान प्रवचनमाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कौरव और पाण्डवों की पहचान, अर्जुन का विषाद योग, साथ ही स्थितप्रज्ञ, कर्मयोग, ज्ञानयोग, भक्तियोग, सन्यासयोग, परमसत्ता की पहचान आदि विषयों की आध्यात्मिक विवेचना और वर्तमान समय में उपयोगिता का वर्णन किया जायेगा। 

 

 दीदी ने बतलाया कि प्रतिदिन प्रातः एवं रात्रि 8 बजे भगवान भोलेनाथ की महाआरती की जायेगी। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन प्रभात फेरी निकाल कर भगवान शिव के अवतरण का संदेश दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ