बिलासपुर (दैनिक सेंट्रल न्यूज )
दिनांक 2610 2018 के रात्रि 0057 बजे C4 रायपुर की सूचना पर सिविल लाइन इगल वन के द्वारा घटनास्थल रेलवे स्टेशन उसलापुर पहुंचे जहां मालगाड़ी के डिब्बे पर आग लगी हुई थी । सूचना पर तत्काल फायर की वाहन को सूचित कर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग को बुझाया गया तथा पुन: C4 सूचना पर फिर से आग लगने की सूचना पर उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर देखा की मालगाड़ी के डिब्बे में भर्ती पत्थर कोयले में आग लगी हुई थी । इस पर तत्काल सिविल लाइन इगल वाहन एवं सकरी ईगल वन के द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल फायर वाहन को सूचित कर मालगाड़ी में लदे हुए पत्थर कोयला में लगी आग को बुझाया गया ।


0 टिप्पणियाँ