सर्दी, खांसी, बुखार की सामान्य दवा खरीदने पर प्रतिबंध नहीं, केवल शेड्यूल एच की दवाओं का डॉक्टर की पर्ची के बगैर विक्रय नहीं होगा*
बिलासपुर, 4 मई 2020। जिले में समस्त संचालित समस्त मेडिकल स्टोर्स में सर्दी, खांसी व बुखार के लिए दी जाने वाली ओटीसी दवाओं का विक्रय बिना डॉक्टर की पर्ची के की जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा सर्दी, खांसी, बुखार में उपयोग की जाने वाली शेड्यूल एच की दवाओं का बिना डॉक्टर की पर्ची के विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। शेड्यूल एच की दवाओं के क्रय विक्रय का दस्तावेज तथा मरीजों का डिटेल नाम, उम्र पता, मोबाइल नंबर का संधारण भी करने का निर्देश भी मेडिकल स्टोर संचालकों को दिया गया है।
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति में प्रारंभिक लक्षण सर्दी, खांसी, बुखार होते हैं। देखने में यह आया है कि उक्त लक्षण वाले व्यक्ति सीधे मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर सेवन कर लेते हैं जो कि आज की परिस्थिति में घातक हो सकता है। उक्त लक्षण वाले कोरोना से संक्रमित भी हो सकते हैं, जिससे अन्य लोगों में भी यह संक्रमण फैल सकता है। उक्त स्थिति को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ