बेलतरा विधायक रजनीश सिंह द्वारा स्कूल के उन्नत कार्य के लिए 89 लाख 58 हजार रुपए की राशि स्वीकृत ....

 


बेलतरा विधायक रजनीश सिंह द्वारा  स्कूल के उन्नत कार्य के लिए 89 लाख 58 हजार रुपए की राशि स्वीकृत ....

भरत सिंह ठाकुर

बिलासपुर|-- बेलतरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक  माननीय श्री रजनीश सिंह ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के उन्नयन कार्य हेतु 89 लाख ₹58000 रुपए की राशि स्वीकृत कराई है जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष कला एवं सांस्कृतिक कक्ष कम्प्यूटर कक्ष प्रयोगशाला कक्ष पुस्तकालय आदि शामिल है|

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाडी में 14 लाख 59 हजार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में 22 लाख 22 हजार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया में 14 लाख 59 हजार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोनी मे 23 लाख 59 हजार एवं शासकीय हाई स्कूल कर्मा के लिए 14 लाख 59 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है| श्री सिंह ने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों की मांग रही है की शाला भवनो के उन्नयन हेतु विशेष मांग की गई थी जिसे स्वीकृत करा दिया गया है इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं के साथ सांथ पालक एवं ग्रामीण जनो मे खुशी की लहर है विदित हो कि श्री सिंह अपने विधान सभा क्षेत्र में विकास कायॅ हेतु सदैव तत्पर है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ