बिलासपुर । दैनिक सेंट्रल न्यूज़ । एसईसीएल कोल इण्डिया में सर्वश्रेष्ठ है, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एसईसीएल कोलइण्डिया लिमिटेड की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कम्पनी है। यह बातें कोलइण्डिया लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक/औद्यो .सं.) श्री आर.पी. श्रीवास्तव ने अपने एसईसीएल दौरे के दौरान कही। श्री श्रीवास्तव के प्रथम एसईसीएल दौरे के अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) डॉ. आर.एस. झा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्री श्रीवास्तव का आत्मीय स्वागत किया गया। कोयला उत्पादन के साथ-साथ श्रमिक स्वास्थ्य एसईसीएल की प्राथमिकता रही है, इसी के मद्देनजर श्री श्रीवास्तव ने एसईसीएल दीपका क्षेत्र में औषधालय का निरीक्षण यहॉं के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में किए जहॉं उन्होंने इस औषधालय में भर्ती हुए मरीजों का हालचाल भी पूछा। इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव के साथ एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) डॉ. आर.एस. झा, एसईसीएल संचालन समिति, एसईसीएल कल्याण मण्डल के सदस्य और क्षेत्रीय संचालन समिति एवं क्षेत्रीय कल्याण मण्डल के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सीआईएल निदेशक (का/औद्यो.सं.) श्री श्रीवास्तव ने दीपका औषधालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की सराहना करते हुए और अधिक सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इसे दूर करने का उच्चस्तरीय प्रयास किया जाएगा। इसके पश्चात श्री श्रीवास्तव ने दिपीका क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के आवासों का निरीक्षण किए
एवं उनका हालचाल पूछा। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन द्वारा आवासीय कॉलोनियों के रख-रखाव हेतु उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया। अपने प्रवास की अगली कड़ी में कोलइण्डिया निदेशक (कार्मिक/औद्यो.सं.) एसईसीएल केन्द्रीय चिकित्सालय
गेवरा का निरीक्षण किए तत्पश्चात उन्होंने एसईसीएल के शीर्ष अधिकारियों, एसईसीएल संचालन समिति, एसईसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य सुविधा, आवासीय
सुविधा पर चर्चा किए तत्पश्चात क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधकों की बैठकलिए। इसके उपरांत वे एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी और विकास नगर डिस्पेंसरी का निरीक्षण किए तथाप्रबंधन को और अधिक सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिए तत्पश्चात वे क्षेत्रीय चिकित्सालय कोरबा का अवलोकन किए जहॉं गीजर सुविधा का उद्घाटन किए एवं अपने सम्बोधन में कहा कि
कर्मचारियों के चिकित्सा एवं कल्याण के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कर्मियों से कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने का भी आव्हान किया। अपने प्रवास के अंतिम कड़ी
में श्री श्रीवास्तव एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में आयोजित अंतरकम्पनी बॉलीबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की आसंदी से अपनी उपस्थिति दी एवं विजेता टीम एसईसीएल व उप विजेता टीम एमसीएल को
अपनी ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएॅं दिए तथा एसईसीएल द्वारा प्रदत्त खेल सुविधाओं की सूक्ष्म समीक्षा भी कि ।


0 टिप्पणियाँ