बिलासपुर । दैनिक सेंट्रल न्यूज़ । समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों हेतु राज्य स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्पेशल मूवमेंट) 2018-19 का आयोजन स्पोटर्स काॅम्पलेक्स बहतराई, बिलासपुर में 06 एवं 07 फरवरी 2019 को किया गया है। जिसमें प्रदेष के सभी जिलों के दिव्यांग बच्चे, सहायक कार्यक्रम समन्वयक, समावेषी स्त्रोत व्यक्ति व कार्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी षामिल होंगे। प्रतिभागियों को आवासीय व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं सुनिष्चित करने हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पालिक निगम बिलासपुर को आवास स्थलो, खेल मैदान, बाहरी प्रांगण की कार्यक्रम से पहले, कार्यक्रम के दौरान एवं अंत में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था (टेंकर), लाईट व्यवस्थान परिसर के सभी षौचालय की कार्यक्रम से पूर्व एवं कार्यक्रम के दौरान सत्त रूप से सफाई एवं पांच यूनिट चलित षौचालय की व्यवस्था, स्वाथ्य विभाग को आवास स्थलों एवं खेल मैदानों पर चिकित्सा व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल के खेल मैदान का निर्माण एवं समतलीकरण, हाॅकी मैदान के बगल का समतलीकरण, परिवहन विभाग को प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने एवं लेजाने हेतु वाहन व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को फ्लेग पोल टेंक, कार्यक्रम एवं आवास स्थलों के नल की सुधार, पुलिस विभाग को आवास एवं खेल मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था, सहायक आयुक्त आ.ज.क.वि. को सांस्कृतिक कार्यक्रम का समन्वय एवं कन्या आवास हेतु अधीक्षिकाओं की ड्यूटी, जनसंपर्क विभाग को कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, जेल विभाग को उद्घाटन एवं समापन अवसर पर बैण्ड पार्टी उपलब्ध कराना, वन विभाग को आवष्यक जलाउ लकड़ी एवं बाल बल्ली उपलब्ध कराना, खनिज विभाग को कार्यक्रम स्थल में उंचीकूद एवं लम्बीकूद प्रतियोगिता हेतु रेत की व्यवस्था, जिला पुनर्वास केन्द्र को कार्यक्रम स्थल में बच्चों के प्रतियोगिता हेतु आवष्यक ट्राइसायकल एवं बैसाखी की उपलब्धता, जिला षिक्षा अधिकारी को उद्घाटन एवं समापन अवसर पर निमंत्रण कार्ड वितरण व्यवस्था, खेल षिक्षकों की ड्यूटी तथा संयुक्त संचालक, समाज कल्याण को विषेश विद्यालय तिफरा एवं नेत्रहीन कन्या विद्यालय 27खोली बिलासपुर के बच्चों द्वारा उद्घाटन एवं समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु दायित्व सौंपा गया है।


0 टिप्पणियाँ