जांजगीर-चांपा । दैनिक सेंट्रल न्यूज़ । जिला जांजगीर-चांपा की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में सीडीआर एनालिसिस एवं सायबर क्राईम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पर्पल रेडियंस टेक्नोलाॅजी कंपनी के एक्सपर्ट श्री रोहित भावगे एवं सोमेध पोल के द्वारा साॅफ्टवेयर के माध्यम से सीडीआर एनालिसिस तथा सायबर क्राईम के विषय में जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों, थाना/चैकी प्रभारियों तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के अंत में श्री रोहित भावगे एवं सोमेध पोल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, रक्षित निरीक्षक व सायबर सेल के स्टाॅफ उपस्थित रहें।


0 टिप्पणियाँ