बिलासपुर । श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर द्वारा कॅरोना महामारी एवं लाक डाउन में जरूरत मंदो को राशन एवं मेडिसिन प्रदान करती रही है।
मानसिक रोगी प्रवीण कुमार सूर्यवंशी 20 वर्ष पिता श्री रामलाल गुड़ी निवासी को 2100 रू. मेडिसिन हेतु दिया गया , इन्हें पूर्व में भी 2बार मदद की गई थी, रेडक्रास द्वारा 3 बार मदद की गई है, पिता ने खेत बेचकर रायपुर बैंगलोर, रांची, सेंदरी आदि जगह पर इलाज कराया वह 2013 से पीड़ित है ।श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, दयालबंद बिलासपुर कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोरा, प्रितपाल सिंह गम्भीर अध्यक्ष खालसा सेवा समिति द्वारा 2100 रू प्रदान किए।


0 टिप्पणियाँ