प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर मरियम सहाय हॉस्पिटल में फल वितरण
बिलासपुर । भारत देश को विश्व पटल पर शिखर पर पहुंचाने वाले भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल परिवार की ओर से मरियम सहाय हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किया गया एवं प्रधानमंत्री के खुशहाल दीर्घायु की कामना की गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के प्रभारी धीरेंद्र केशरवानी जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश मिश्रा वार्ड के पार्षद श्रीमती लक्ष्मी साहू वार्ड प्रभारी ओंकार केशरवानी, केदार खत्री, हरेन्द्र तिवारी पार्षद प्रतिनिधि राजू साहू स्वयंवर यादव संजय मुरारका, धनंजय गोस्वामी हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं सीनियर नर्स उपस्थिति थे ।


0 टिप्पणियाँ