श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की होगी सामाजिक बैठक, विभिन्न मुद्दों पर होंगे चर्चा ....
भरत सिंह ठाकुर
कोटा ÷श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बिलासपुर संभाग से लेकर ब्लॉक स्तर तक द्वारा रविवार 11 अक्टूबर को फौजी ढाबा बेलगहना रोड कोटा में सामाजिक विषयों पर चर्चा करने
बैठक आयोजित की गई है। जिला संभाग से लेकर ब्लॉक स्तर पर बैठक को लेकर समाज में एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक भावना के साथ समाज को नई ऊंचाइयों नई दिशा के साथ नई ऊंचाइयों में ले जाने का कार्य करने में जुटी हुई हैं। करणी सेना ना केवल राजपूतों के गौरव की रक्षा कर रही है बल्कि यह संगठन समाज की चिंता करता है।वर्तमान परिस्थिति में जहां लोग अपने कामकाज और अपने परिवार के लोगों की भविष्य बनाने में समाज के साथ परिवारिक रिश्ते-नाते से अनजानवस दूर होतेे जा रहे हैं। ऐसे में आज करणी सेेना हिंदू संस्कृति के संरक्षण का काम कर रही है।करणी सेना सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में निवासरत राजपूत क्षत्रिय समाज की सभी सम्मानित समाज के लोगों को परिचय कराकर कोटा रतनपुर और तखतपुर में समाजिक संगठन को विस्तार करने सभी पदाधिकारी एकजुट होंगे।जिसमें पदाधिकारीगण बिलासपुर संभाग संरक्षक तखतपुर से बाबा सिंह ठाकुर, संभाग अध्यक्ष टूकेश सिंह ठाकुर , बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय , बिलासपुर शहर अध्यक्ष अजीत सिंह ,कोटा से सम्मानीय रंजीत सिंह पवार बिलासपुर जिला मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सिंह बिलासपुर शहर मीडिया प्रभारी भरत सिंह ठाकुर रतनपुर इकाई अध्यक्ष रवि सि ह परिहार,रिंकू सिंह दीक्षित कुलवंत सि ह, ठाकुर, प्रेस क्लब अध्यक्ष डब्बू सिंह ठाकुर , प्रेम सिंह ठाकुर ,विजय बहादुर ,राजू सिंह चौहान , कुलदीप सिंह चौहान, lसंजू सिंह चौहान, अजय सिंह,रवि ठाकुर,शिवम सिंह एवं कोटा ब्लॉक एवं रतनपुर ब्लॉक की समस्त राजपूत क्षत्रिय समाज के बंधुओं लोग भी उपस्थित रहेंगे l


0 टिप्पणियाँ