एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास : कॉलेजों में रिक्त सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश दिलाएं: श्री देवांगन
उच्च शिक्षा सचिव ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की चर्चा
रायपुर, 09 अक्टूबर 2020
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फं्रेसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें। विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न रहे, शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिए जाएं। श्री देवांगन ने कॉलेजों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश में प्राथमिकता देने को कहा।


0 टिप्पणियाँ