कोरिया कॉलरी में तेंदुए का हमला, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल....
कोरिया । विगत रात्रि कोरिया कॉलरी में छत्रपाल पिता स्व. ध्रुवपाल तेंदुए ने हमला करके बाड़े में 12 नग बकरे और बकरियों को अपना शिकार बनाया ।तड़के सुबह पता चलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई और तमाम लोग धीरे धीरे इकट्ठा होने लगे । वहीं वार्ड क्रमाक 07 की पार्षद सुमित्रा जी ने भी मौके पर पहुंच कर वन विभाग को सूचना दी और स्थानीय चौकी में भी सूचना तामील कराई गई । खबर मिलते ही वन विभाग के वन रक्षक संजय कुमार और आनंद राम ने पंजो के निशान को देखकर दो तेंदुआ आने की पुष्टि की और अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया । बकरियों के मालिक ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है, इस घटना से समूचे कोरिया कॉलरी में भय का माहौल व्याप्त हो गया है ।
संवाददाता -अरुण शर्मा


0 टिप्पणियाँ