बिलासपुर । मस्तूरी । दैनिक सेंट्रल न्यूज । ग्राम मड़ई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश में चौथी बार रमन सरकार बनाने की लोगो से की अपील करते हुए कहा कि यदि राजनीति करनी हैं तो प्रदेश और देश मे विकास की राजनीति करनी चाहिए ।नक्सलवाद को आगामी 3 वर्षो में जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही,प्रदेश में हुए विकास को लोगो के सामने व्यक्त करते हुए नारी शक्ति,उज्वला योजना,शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना,जरूरत मन्दो को हर सम्भव सहायता प्रदान करने की बात भी कही ।उन्होंने कहा कि डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी को जिताने इस बार भाजपा में वोट डालकर प्रदेश में डॉ रमन और मस्तूरी में डॉ बाँधी को जिताकर विजयी बनाना है l इस अवसर पर धनसिंह रावत प्रभारी छ ग, कृष्ण मूर्ति बांधी, बांकेबिहारी गुप्ता,रविश गुप्ता,मनहरण लाल यादव, यदुराम साहू,राज्यबर्धन कौशिक,सनत मिश्रा,नागेश्वरी कौशिक,अभिलेश यादव,मन्नू सिंह ठाकुर,प्रणव शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष -चंद्रप्रकाश सूर्या, प्रियेश गुप्ता, हरिकेश गुप्ता,राजकुमार सिंह,राजेन्द्र साहू ,अशोक विश्वकर्मा, दीपक शर्मा,फिरतराम अनन्त, मदन पाट नवार,बलराम पाटनवार, रमनगिरी गोस्वामी, अम्बिका शर्मा,सचिन बर्मन,लोकेश धर दीवानविनोद साहू शिव यादव महेन्द्र साहू ,लक्ष्मी अंनत सहित भाजपा के कार्यकर्ता,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं सीपत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ