बिलासपुर । शहर के गोंड़पारा ,सिंधी कालोनी ,तोरवा ,सरकंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे क्रिकेट सट्टेबाज़ी के अवैध व्यापार को रोकने में पुलिस नाकारा साबित हो रही है।शहर में अभी तक पुलिस ने जो कार्यवाहियां की है उसमें अभी तक छोटी मछलियां पकड़ में आयी है। हैरान करने वाली बात है कि शहर के नामी सटोरिये जिनको पुलिस जानती भी है ऐसे बड़े नाम वाले क्रिकेट सटोरिये तक पुलिस क्यों नही पहुंच पा रही है यह संदेहास्पद है।अभी तक पुलिस के हाथ बड़ी मछली क्यों नही लगी ये सोचने वाली बात है ।ऐसा लगने लगा है क्योंकि क्रिकेट सट्टे की बड़ी मछलियां अभी तक पुलिस पकड़ में नही आई है जबकि जानकारी मिली है वो धड़ल्ले से अपना सट्टे का अवैध कारोबार बिना किसी डर भय के बेख़ौफ़ होकर संचालित कर रहे है शहर के गोंड़पारा,सिंधी कालोनी,पत्रकार कालोनी के पास, रिंग रोड 2,तोरवा,हेमू नगर ,सरकंडा में क्रिकेट सट्टे बाजी का कारोबार फल फूल रहा है ।


0 टिप्पणियाँ