बिलासपुर / दैनिक सेंट्रल न्यूज / विधानसभा निर्वाचन 2018 अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का व्यय प्रेक्षक की उपस्थिति में 3-3 बार निरीक्षण किया जायेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही, 25 कोटा और 28 तखतपुर के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण जिला पंचायत बिलासपुर के सभाकक्ष में किया जायेगा। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 बिल्हा, 30 बिलासपुर, 31 बेलतरा और 32 मस्तूरी के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण मुख्य अभियंता हसदेव कछार परियोजना जलसंसाधन परिसर बिलासपुर के प्रार्थना सभाकक्ष में किया जायेगा।
व्यय प्रेक्षक श्री वाचस्पति त्रिपाठी की उपस्थिति में मरवाही एवं कोटा विधानसभा के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का पहला निरीक्षण आज 09 नवंबर को किया गया। दूसरा निरीक्षण 13 नवंबर को और तीसरा निरीक्षण 18 नवंबर को होगा। विधानसभा क्षेत्र 28 तखतपुर के अभ्यर्थियों व्यय रजिस्टर का निरीक्षण आज हुआ। दूसरा निरीक्षण 13 नवंबर को और तीसरा निरीक्षण 17 नवंबर को होगा।इसी तरह व्यय प्रेक्षक श्री निशांत समैया की उपस्थिति में विधानसभा बिल्हा के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का पहला निरीक्षण 11 नवंबर, दूसरा निरीक्षण 14 नवंबर को और तीसरा निरीक्षण 18 नवंबर को होगा। बिलासपुर एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का दूसरा निरीक्षण 13 नवंबर को और तीसरा 17 नवंबर को होगा। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का पहला निरीक्षण 11 नवंबर, दूसरा निरीक्षण 14 नवंबर और तीसरा निरीक्षण 18 नवंबर को होगा।


0 टिप्पणियाँ