फांउडेशन क्रिकेट अकादमी की ओर से तीन दिवसीय रास डांडिया का भव्य आयोजन किया गया है। भाटिया फ्यूल्स के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में एड टीवी के ईशान, सिंगर श्रेया, ओम शांति ओम की सिंगर, रिया, सब टीवी की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, सहित कई सितारे अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के संचालक प्रिंस भाटिया ने बताया कि एक लाख स्कवेयर फीट में डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शहर में पहली बार 90 हजार वॉट साउंड सिस्टम का उपयोग रास डांडिया में किया जाएगा। आयोजन के दौरान फैमिली कपल्स और युवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
श्री भाटिया ने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी सुविधाएं बढ़ाई गई है। इस कार्यक्रम में लोगों को डांडिया खेलने में काफी उत्साह और आनंद महसूस होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को चाइनीज, साऊथ इंडियन जैसे कई विविध व्यंजन टेस्ट करने मिलेंगे। रास डांडिया के दौरान बेस्ट कपल, बेस्ट डे्रस, बेस्ट ग्रुप जैसे कई पुरस्कार दिए जाएंगे। वाहनों को पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। रास डांडिया को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखते बन रहा है। आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति द्वारा एक पारिवारिक कार्यक्रम के रूप में इसे तैयार किया गया है , शाम 7 बजे से इस आयोजन का आनन्द ले सकते है ।


0 टिप्पणियाँ