कोरिया समाचार :- संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव वायरोलॉजी लैब का आज करेंगी शुभारंभ .....



कोरिया समाचार :- संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव  वायरोलॉजी लैब का आज करेंगी शुभारंभ 

कोरिया । एम्स रायपुर द्वारा कोरिया जिले में आरटी-पीसीआर जांच की अनुमति मिलने पर संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव  के प्रति आभार ज्ञापित किया है। कोरिया जिले में यह जांच शुरू होने से अब जिलेवासियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट जल्द ही मुहैया हो जाया करेगी ।

आज बुधवार को 12.30 बजे से 1 बजे के बीच संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव इस वायरोलॉजी लैब का शुभारंभ करेंगी, इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव  और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत  वर्चुअली जुड़ेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ