राजस्व अधिकारी पर कैंसर सर्वाइवर को वैक्सीन लगवाने के लिए बाध्य करने का लगा आरोप .......

  

राजस्व अधिकारी पर  कैंसर सर्वाइवर को वैक्सीन लगवाने के लिए बाध्य करने का आरोप

कोरिया।  बैकुंठपुर। कोरिया जिले के भरतपुर में कोरोना संक्रमण रोकने में लगे राजस्व अधिकारी पर  एक कैंसर सर्वाइवर को वैक्सीन लगवाने के लिए बाध्य करने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की कि चिकित्सक से बात करने की कोशिश की जा रही है, उनसे पूछने के उपरांत ही वो वैक्सीन लगा पाएगा, उसकी एक नहीं सुनी, उसे थाने में 4 घंटे बिठाए रखा और फिर रात में 500 रू का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया,इस दौरान उसके पास रखा दूध खराब हो गया और उसे वो सडक़ पर बहा कर अपना विरोथ प्रकट किया। रात में पीडित के पिता ने राजस्व के अधिकारी को बकायदा पूरा विवरण देते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।  जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के भरतपुर एसडीएम इन दिनों पूरे भरतपुर से कोरोना मुक्त करने के अभियान में जुटे हुए है, उनके इस प्रयास की पूरा जनकपुर प्रशंसा कर रहा है, और जनप्रतिनिधि को उनके यहां पदस्थ रखने के लिए आभार जता रहा है, वहीं बुधवार की शाम देवगढ़ निवासी रमाशंकर मिश्रा जो जनकपुर में जननी डेयरी के नाम से दूथ का व्यवसाय करते हैं। कंटेनमैंट जोन के नियमों को पालन करते हुए उनके 21 वर्षीय पुत्र को घरों में दूथ वितरण करने के लिए भेजा। शाम 5 बजकर 30 मिनट का समय था, एसडीएम आने जाने वालों की हर दिन की तरह जांच कर रहे थे।श्री मिश्रा बताते हैं कि एसडीएम ने उनके पुत्र के द्वारा दूध वितरण के समय खड़ा करा लिया गया और उससे पूछा गया , कि उसने कोविड वैक्सीन लगाई है या नहीं, जबकि उनके पुत्र ने स्पष्ट रूप से बताया कि वह कैंसर सर्वाइवर है एवं डब्ल्यूएचओ की गाइड ला इन के अनुसार किसी भी गंभीर बीमारी से पीडित व्यक्ति को बिना डॉक्टर की सलाह के कोबिड वैक्सीन नहीं लगानी है। साथ ही किसी को जबरन वैक्सीन लगाए जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाना है। लेकिन विनम्रता पूर्वक बात करने के पश्चात भी उन्होंने उनके पुत्र को दूध सहित थाने भिजवा दिया व थाने में चार घंटे तक उनके आदेशानुसार बैठाए रखा गया बाद में 500रू जुर्माना आरोपित किया गया।

दूध डेयरी संचालक मिआ ने रात में एसडीएम के व्हाट्सअप पर एक आवैदन बनाकर पोस्ट किया। उसमें उन्होंने लिखा कि आपके इस कृत्य से मेरे बेटे के दिमाग में सरकार के प्रति गलत, हीन भावना ग्रसित कर गई है। साथ ही अथिकारी के कारण उनका 50 लीटर दूथ वितरण ना हो पाने के कारण खराब हुआ है। वे एसडीएम के इस कृत्य का घोर विरोधकरनले हूं एवं विरोध स्वरूप संपूर्ण दुग्ध उत्पादन को सडक़ पर एसडीएम के घर के सामने बहाकर विरोध प्रदर्शित करूंगा।उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा कि यदि उनके द्वारा इसी तरह का कृत्य जारी रहा तो वे सभी दुग्ध उत्पादकव्यवसाईयों को मिलकर एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन कोबाध्य होना पड़ेगा जिसमें कॉविड के नियमों को पालन नहींकिया जा सकेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी होगी। उन्होंने उनके कृत्य की माफी मांगने और भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटित हो इसके लिए सभी को आश्वस्त भी करें .

शराब बेचे सही दूध न बेचे कोई

भाजपा के युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता शारदा प्रसाद गुप्ला ने भरतपुर में दूध व्यवसायी के कैंसर सर्वाइवर पुत्र के लिए हुएघटना की कड़ी निंदा क्वि है। उन्होंने कहा कि सरकार शराबघर-घर पहुंचाए वो जायज है, और यदि दूध घर-घर जाकरबेचा जा रहा है, वो अपराथ हो गया, इस तरह किसी कोबाध्य कर वैक्सीन लगवाना मानवता को शर्मशार करनेवाला वाक्‍्या है, वीडियो देख कर मुझे बेहद दुख हुआ।

सुशिल सिंह
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ