*बिलासपुर शुक्रवार दोपहर से लापता बच्चे की ,अरपा नदी में मिली लाश, दिशा मैदान के लिए गए आयुष सोनी की नदी में डूबने से हो गई मौत*
बिलासपुर । शनिचरी रपटा के पास शनिवार सुबह लोगों ने नदी में एक बच्चे की लाश देखी, जिसकी पहचान आयुष सोनी के रूप में हुई। जबड़ा पारा में रहने वाला 13 वर्षीय आयुष सोनी शुक्रवार दोपहर को घर से खेलने निकला था। वह अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। इसके बाद वह दिशा मैदान के लिए सरकंडा पुराने पुल की ओर चला गया जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। इधर काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और बाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई ।
परिजन आयुष सोनी की तलाश कर ही रहे थे कि शनिवार सुबह एक बच्चे की लाश मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराई तो लाश की पहचान आयुष सोनी के रूप में ही हुई, जिस की लाश जबड़ा पारा से बहते हुए शनिचरी रपटा तक आ गई थी। हालांकि अभी नदी में तेज बहाव नहीं है फिर भी बच्चा होने की वजह से आयुष डूब गया और उसकी लाश बहकर शनिचरी तक पहुंच गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


0 टिप्पणियाँ