कोरिया समाचार :-संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने की जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की मांग..
कोरिया । सीएम भूपेश बघेल ने सभी विधायकों की वीडियो कांफ्रेंस में कोरोना को लेकर समीक्षा की, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की मांग की, कोविड संक्रमण में निजी सीटी स्कैन होने से लोगो को अत्यधिक आर्थिक भार पड़ रहा है। इसके अलावा कोविड अस्पताल में वेंटिलेटर बढ़ाने की मांग भी की, उन्होंने कहा कि कोविड का इलाज कराने के लिए अन्य राज्य और अन्य जिलों से लोग पहुंच रहे ऐसे में हमारे सेंटरो में दबाव बढ़ रहा है, ये सही है या गलत, ये मैं नही जानती, पर हमारे लोगो को इलाज में प्राथमिकता मिले ये हमे तय करना होगा। उन्होंने जिला मुख्यालय में सबसे ज्यादा मामले कोरोना के जिले भर से आ रहे और यह जिला मुख्यालय है इसलिए यहां भी एक विद्युत शव दाह गृह की उन्होंने सीएम से मांग की।मेरा जिला प्रशासन से ये अनुरोध है कि जिन व्यक्तियों को टीका लग रहा है, टीकाकरण के पहले उनका ताप (टेम्प्रेचर) जाँचा जाए और उसके बाद ही टीका लगे। कई लोग जिनमें संक्रमण के शुरुआती लक्षण है इस बात से अनजान हैं। टीका लगने के बाद वह इसे टीकाकरण के कारण बुख़ार समझ कर इलाज देरी से शुरू कर रहे हैं। गांवों में इसलिए यह भ्रांतियां भी फैल रही है कि टीका लगने से वे संक्रमित हो गए। आप सभी से अनुरोध है, ऐसी ग़लत भ्रांतियाँ फैलने वालों से सतर्क रहे। घर पर रहे, सुरक्षित रहे। लक्षण दिखने पर जाँच अवश्य कराऐँ।मेरा जिला प्रशासन से ये अनुरोध है कि जिन व्यक्तियों को टीका लग रहा है, टीकाकरण के पहले उनका ताप (टेम्प्रेचर)जाँचा जाए और उसके बाद ही टीका लगे। कई लोग जिनमें संक्रमण के शुरुआती लक्षण है इस बात से अनजान हैं। टीका लगने के बाद वह इसे टीकाकरण के कारण बुख़ार समझ कर इलाज देरी से शुरू कर रहे हैं। गांवों में इसलिए यह भ्रांतियां भी फैल रही है कि टीका लगने से वे संक्रमित हो गए। आप सभी से अनुरोध है, ऐसी ग़लत भ्रांतियाँ फैलने वालों से सतर्क रहे। घर पर रहे, सुरक्षित रहे। लक्षण दिखने पर जाँच अवश्य कराऐँ।
सुशील सिंह


0 टिप्पणियाँ