किराएदार ने किया मकान मालिक पर जानलेवा हमला, मकान मालिक सिम्स में भर्ती, आरोपी फरार

 किराएदार ने किया मकान मालिक पर जानलेवा हमला, मकान मालिक सिम्स  में भर्ती, आरोपी फरार 

बिलासपुर : दिनांक 20 मार्च 2021 को लगभग रात्रि 11:30 बजे अमन विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा एवं अपने पांचो साथियों के साथ सुनियोजित योजना से मकान मालिक धर्मेंद्र रेड्डी व उनके परिवार जनों के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। उक्त हमले में  धर्मेंद्र उर्फ रानू को गंभीर चोट आने के कारण सिम्स में भर्ती किया गया है। यह घटना का कारण जानबूझकर  रंजिश के तहत् अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार अमन विश्वकर्मा के पिता संतोष विश्वकर्मा के ऊपर मकान खाली करवाने का मामला कोर्ट में चल रहा था  जिसका फैसला सर्वोच्च न्यायालय से मकान मालिक के पक्ष पर हुआ ।  इसी कारण से वह  मकान मालिक को गाली गलौज करता  व घुर कर देखता  था और  उक्त घटना को अंजाम दिया। मकान मालिक के परिजन डर भय व अप्रिय घटना की आशंका महसूस कर रहे हैं। जिसकी प्रथम सूचना तारबाहर थाने में की गई थी जिस पर  पुलिस की जांच अभी जारी है किन्तु किसी की भी गिरफ्तारी अब  तक नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ