भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी कार्य करने में सक्षम है - पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल....... 

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विषम से विषम परिस्थितियों में कार्य करने में सक्षम है। उक्त उद्गार प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज नगर भारतीय जनता पार्टी के रेल्वे मंडल के हेमू नगर स्थित सिंधी धर्मशाला एवं पश्चिम मंडल के पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में आयोजित मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व अब एक एक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से उसे तैयार करेगा। इसी बड़ी में प्रशिक्षण के दौरान अनेक विषयों एवं मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जावेगी। निश्चित ही भाजपा कार्यकर्ता अनेक पार्टी संगठन के कार्यक्रमों के साथ साथ विभिन्न चुनावों में अपनी सक्रिय जिम्मेदारी का निर्वहन वर्षो से करते आ रहा है हो सकता है कि कार्यकर्ताओं के मन में नये नये विचार एवं सुझाव उनके स्मरण में होगा उसे भी कार्यकर्ता प्रशिक्षण के दौरान शामिल कर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को उनके द्वारा दिये गये सुझाव व विचारों को भेजा जायेगा, जो कि आगामी संगठन की रणनीति में शामिल किया जा सकेगा।

इसी कड़ी में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में साढ़े छै वर्षो से कार्य कर रही है। इस अल्प समय में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। देश के साथ साथ विश्व के नक्शे में सशक्त भारत एवं शक्तिशाली भारत के रूप में स्थापित करने में हम सफल हो चुके है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार को जाता है। श्री साव ने कहा कि पुरी निष्ठा इमानदारी के साथ मोदी जी ने भारत के नव निर्माण में लगे हुए है। देश के 130 करोड़ देशवासी मोदी जी के उपर भरोसा कर दुबारा उन्हें देश की सत्ता सौंपी है, निश्चित ही जो विश्वास देशवासियों ने मोदी जी के उपर किया है उसी विश्वास के साथ मोदी जी सौ प्रतिशत खरा उतरकर कार्य कर रहे है।
इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इन नेताओं ने महत्वपूर्ण विषयों एवं मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। दोनों मंडलों की बैठक में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से अशोक विधानी, पूजा विधानी, दीपक सिंह ठाकुर, अजीत सिंह भोगल, मनीष अग्रवाल, संदीप दास, जी रवि कुमार, प्रकाश यादव, रमेश लालवानी, सहदेव कश्यप, बबलू कश्यप, राजेश सिंह, सुरेश वाधवानी, अंजना वर्मा, व्ही.वल्लभ राव, संतोष सिंह, हरि गुरूंग, सुकांत वर्मा, अमित चतुर्वेदी, सुनीता मानिकपुरी, विजय यादव, लाला भाभा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कल दिनांक 27 नवम्बर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे दक्षिण मंडल की बैठक केशरवानी भवन इमलीपारा एवं मध्य मंडल की बैठक 5 बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड में आहुत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ