ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन.....


दैनिक सेंटर न्यूज़ । कोरिया । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आज कोरिया जिला के बैकुंठपुर ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तेल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ आज स्थानीय हाईवे खरवत चौक में सांकेतिक चक्का जाम किया गया।आज देश में पेट्रोल तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा जबरदस्त आज प्रदर्शन किया गया कांग्रेस के कार्यकर्ता रसोई गैस पेट्रोल डीजल तेल केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त   नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया तथा 5 मिनट का हाईवे रोड में सांकेतिक चक्का जाम किया गया ।

आज के इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी , संगीता राजवाड़े, जिला अध्यक्ष नजीर अज़हर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष मुख्तार अहमद , प्रदीप गुप्ता ,शैलेंद्र सिंह ,अजय सिंह, अशोक जयसवाल ,बृजवासी तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, गणेश राजवाड़े ,राकेश जयसवाल ,रामकृष्ण साहू, रवि शंकर राजवाड़े, धीरज सिंह,  विनोद शर्मा, मनिंदर कौर, रकीबा बेगम ,लक्ष्मी सिंह लाल दास महंत, आई के मिश्रा ,प्रवीण भट्टाचार्य, आशीष डबरे,मनोज दुबे, दीपक गुप्ता, इत्यादि  चक्का जाम और धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ