बिलासपुर :- टिकट लेकर यात्रा करने वाले वास्तविक यात्रियों की सुविधा के मद््देनजर लगातार टिकट चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। इसी कडी में सीआईसी सेक्शन के विभिन्न स्टेशनों में दिनांक 19 एवं 20 दिसम्बर को 02 दिनों तक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान
सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री के.सी.स्वाइन के नेतृत्व में अनूपपुर एवं उमरिया में किलाबंदी टिकट एवं अनूपपुर-उमरिया स्टेशनों के मध्य क्रासकंट्री टिकट चेकिंग किया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई, टीटीई एवं आरपीएफ
स्टाफ भी शामिल थे।इस अभियान में कुल 794 मामलों से 1,41,975 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 181 मामलों से 63,355 रूपये, अनियमित टिकट के 109 मामलों से 39,230 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 495 मामलों से 38,940 रूपये शामिल
है।

0 टिप्पणियाँ