किसान क्रेडिट कार्ड का लोन दिलाने के नाम पर किसानो से घोखाधड़ी करने वाला चढा पुलिस के हत्थे...

  • बिलासपुर । दैनिक सेंट्रल न्यूज़। किसान केडिट कार्ड का लोन दिलाने के नाम पर किसानो से 46,40,000 रू (छियालीस लाखचालिस हजार रूपये) की घोखाधडी करने वाला आरोपी  हीरालाल साहू पिता जगदीश साहू उम्र 36 साल सा. धैरामंठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने किसान केडिट कार्ड से कम ब्याज पर एक्सीस बैक राज किशोर नगर बिलासपुर से लोन दिलाने का झांसा देकर ग्रामिण-किसानों से ब्लैंक चेक में हस्ताक्षर कराकर सम्पुर्ण लोन राशि एक्सीस बैंक खाते से वर्ष 2013 से वर्ष 2016 के मध्य लाखो रूपये निकालकर धोखाघडी किया था । जिस पर

आवेदक / प्रार्थी 03. मनमोहन पिता मंगलू रात्रे उम्र 55 वर्ष सा. बिरकोनी थाना सरकंडा से 6,90,000 रू,
02. शिवकुमार गहवई पिता तिलकराम गहवई 42 साल साकिन बिरकोनी थाना सरकंडा से 9,30,000 रू,
03. पवन कुमार कुर्मी पिता बिहारी लाल कुर्मी 49 साल साकिन बिरकोनी थाना सरकंडा से 9,40,000 रू,
04. राजेन्द्र गहवई पिता बिहारी लाल 45 साल साकिन बिरकोनी थाना सरकंडा से 9,.40.000 रू, से धोखाघडी करने पर थाना सरकण्डा में अपराध कमांक 456 /16, 457 /16, 458 /16, 459 /16 धारा420 भा.द.वि. दर्ज किया गया इसी प्रकार अन्य प्रार्थी 05. नामदास आ. अमृत दास घतलहरे उम्र 40 वर्षसा. पटेलपारा उमरिया चौकी साकेत तह. पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) से 7,90,000 रू एवं प्रार्थी 06.
मुकेश नोरगे आ. हेमचंद्र नोरगे उम्र 36 वर्ष सा. पटेलपारा उमरिया चौकी साकेत तह. पथरिया जिला
मुंगेली (छ.ग.) से 3,50,000 रू इस प्रकार कुल जुमला रकम 46.40,000 रू (छियालीस लाख चालिस हजार रूपये) एक्सीस बैंक राज किशोन नगर शाखा से जानकारी प्राप्त करने पर आरोपी हीरालाल साहू लोन स्वीकृत कराने के बाद प्रार्थी के बैंक खाते का ब्लैंक चेंक में हस्ताक्षर कराकर पूरी रकम आहरण
कर लेता था, आरोपी मामले की कायमी दिनॉक 14.07.16 के बाद से लगातार फरार चल रहा था। मामले में आरोपी हीरालाल साहू की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर आरिफ एच. शेख (मा.पुसे.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री विजय अग्रवाल (भा.पुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच, सायबर सेल टीम व थाना सरकण्डा टीम के संयुक्त प्रयास से आज दिनॉक 21.12.18को आरोपी हीरालाल साहू को हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ