जाते जाते दो लोगों को नेत्र ज्योति दे गई लक्ष्मी बाई....

बिलासपुर। सरकंडा निवासी लक्ष्मी बाई केशवानी  का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया । उनके पुत्र संत निरंकारी  मिशन सेवादल के संचालक दिलीप केशवानी द्वारा हैंड्स ग्रुप से संपर्क करके नेत्रदान की इच्छा जाहिर की । हैंड्स की टीम के सदस्य सिम्स की नेत्र विभाग की टीम एवं नेत्रदान सलाहकार के साथ उनके निवास पहुच कर सफल नेत्रदान करवाया । स्व. लक्ष्मी बाई निरंकारी सेवा मंडल से जुड़ी हुई थी ।उन्होनो अपने जीते जी ही नेत्रदान का संकल्प ले लिया था व परिवार को अवगत कराया था अब उनकी आंखों से 2 नेत्रहीनों के जीवन मे फिर से उजाला हो सकेगा । हैंड्स की टीम उनके किये हुए इस महान कार्य के लिए उन्हें नमन करता है । हैंड्स ग्रुप द्वारा यह 211 वा नेत्रदान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ