बिलासपुर- अनूपपुर के मध्य सघन टिकट चेकिंग अभियान .....

बिलासपुर -अनूप पुर के मध्य गहन टिकट चेकिंग
अभियान से23,290 रूपये बतौर जुर्माना वसूले गए
बिलासपुर :- टिकट लेकर यात्रा करने वाले वास्तविक यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में बिलासपुर-अनूपपुर के मध्य दिनांक 03 जनवरी 2019 को 03 गाडियों में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री के.सी.स्वाइन के 
नेतृत्व में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई एवं टीटीई स्टाफ भी शामिल थे।इस अभियान में कुल 142 मामलों से 23,290 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 22 मामलों से 7,155 रूपये, अनियमित टिकट के 31 मामलों से 9,265 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 86 मामलों से 6,570 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 03 मामलों से 300 रूपये शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ