शीत लहर को ध्यान में रखते हुए शालाओं के समय में परिवर्तन ...

  
बिलासपुर  / शीत लहर को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं के समय में परिवर्तन करने का आदेश कलेक्टर द्वारा दिया गया है। 
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि 2 पालियों में लगने वाली शाला में अब प्रथम पाली प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगी। इसी तरह एक पाली में संचालित शालाएं प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक संचालित होंगी।
यह व्यवस्था 15 जनवरी 2019 तक लागू होगी तथा 16 जनवरी से शालाओं का समय पूर्ववत हो जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ