पर्ल्स एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के 529 निवेशकों ने 2 करोड़ 56 लाख 91 हजार से अधिक की राशि वापसी हेतु किया दावा , 30 अप्रैल तक दे सकते हैं आॅनलाईन आवेदन

पल्र्स एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) के 529 निवेशकों ने 2 करोड़ 56 लाख 91 हजार से अधिक की राशि वापसी हेतु किया दावा
30 अप्रैल तक दे सकते हैं आॅनलाईन आवेदन
बिलासपुर । दैनिक सेंट्रल न्यूज़ । जस्टिस लोढ़ा समिति द्वारा पल्र्स एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड के सभी निवेशकों को अपने निवेश की धनराशि की वापसी के लिये आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जितने निवेशकों ने इस कम्पनी में अपना पैसा लगाया है वे 30 अप्रैल 2019 तक अपने पैसे की वापसी के लिये बिलासपुर जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगर निगम बिलासपुर में बनाये गये निःशुल्क सुविधा केन्द्र में आॅनलाईन आवेदन दे सकते हैं। दावा आवेदन वेबसाईट ीजजचरूध्ध्ेमइपचंबसतमनिदकण्बवण्पद पर जमा किया जा रहा है। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 529 निवेशकों ने आवेदन दिया है। जिसके माध्यम से 2 करोड़ 56 लाख 91 हजार 698 रूपये वापसी के लिये दावे किये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ