बिलासपुर । भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने एवं शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कला उत्सव 2019-20 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत एकल गायन, एकल वादन, एकल नृत्य, एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विकासखंड स्तर पर जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर छात्र-छात्राओं के लिये पृथक-पृथक प्रतियोगिताएं आयोजित कर राष्ट्रीय कला उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिये छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने के लिये बिलासपुर जिले की दो छात्राएं एकल नृत्य में कु.सारा पाण्डेय और चित्रकला मंे कु.सरोज अमलेश का चयन किया गया है। इन छात्राओं के चयन पर कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग और जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एन.हीराधर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है और इनके राष्ट्रीय स्तर मंे सफलता हेतु शुभकामनाएं दी है।
राज्य स्तर पर आयोजित कला प्रतियोगिता में एकल नृत्य विधा में सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा कु.सारा पाण्डेय ने कथक शैली में नृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक सेमरा (गौरेला) की कक्षा 10वीं की छात्रा कु.सरोज अमलेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कु.सरोज के पिता कृषक हैं तथा वह 100 सीटर कन्या छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही है। दोनों छात्राएं आगामी माह दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

0 टिप्पणियाँ