पावरग्रिड कार्पोरेशन भरारी मे सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया

बिलासपुर । दैनिक सेंट्रल न्यूज़। भारत सरकार के उपक्रम पावरग्रिड कार्पोरेशन भरारी मे दिनांक 28.10.19 से 02.11.19 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सफल आयोजन संपन्न हुआ l दिनांक 02.11.19 को सप्ताह का समापन, एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक (CVO द पू म रे)  श्री अमित कुमार सिंग के आतिथ्य मे सोत्साह सम्पन्न हुआ | प्रमुख अतिथि के उद्बोधन मे श्री सिंग ने सभी नागरिकों को दैनिक जीवन में मुख्य सतर्कता अधिकारी  की तरह बनने की सलाह दी उन्होंने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का सही मायने में अर्थ यह है कि हम न केवल भ्रष्टाचार परंतु  जीवन में छोटी से छोटी विषयों पर सचेत बने रहना हमारी जिम्मेवारी होनी चाहिए | अनेक उदाहरणों और प्रमाणों को प्रस्तुत करते हुए श्री सिंग  ने विश्वास व्यक्त किया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से सभी  कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकता है | पावरग्रिड के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक श्री मयंक सिंग ने अपने उद्बोधन मे श्री सिंग के उद्बोधन को दोहराया और पावरग्रिड के कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के प्रति सचेत बने रहने एवं इसे कम करने के उपाय बताए l उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पौरग्रिड भरारी द्वारा आयोजित क्रियाकलापों व् विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में बताया l गौरतलब हो कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान पावरग्रिड बिलासपुर की और से स्कुल एवं कालेजो में भ्रष्टाचार विरोधी विषयों पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जैसे स्कुल विद्यार्थियों हेतु भाषण प्रतियोगिता , कर्मचारियों एवं महिलाओं एवं परिवारजन  हेतु निबंध प्रतियोगिता , बच्चे वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता जिसका मूल विषय ईमानदारी एक जीवन शैली रखा गया था l साथ ही पावरग्रिड के समीप के ग्राम गोंदइया में   ग्राम सभा आयोजित कर जान चेतना का कार्य किया गया  l सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन समारोह में संस्था प्रमुख द्वारा प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किये गए l श्री आर के राय मुख्य प्रबंधक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सप्ताह का समापन हुआ l समापन अवसर पर श्री वैभव परगनिहा , श्री दीपक कुमार , श्री राम , एवं समस्त कर्मचारियों के साथ श्री सुनील साहू एवं श्री प्रशांत सेलोकर कनिष्ठ अभियंता पावरग्रिड ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ