प्रशासन की पहल पर थोक व्यापारी बेचेंगे सस्ते में प्याज.....

 मुनाफाखोरी रोकने काउंटर लगाकर बेचे जायेंगे प्याज
बिलासपुर । प्याज के दाम में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में व्यापार विहार के प्याज व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई।  कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंशिका पाण्डेय और जिला खाद्य नियंत्रक द्वारा बैठक लेकर थोक व्यापारियों को काउंटर लगाकर उचित मूल्य पर प्याज बेचने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की पहल पर थोक व्यापारियों ने व्यापार विहार में काउंटर बनाकर कम मुनाफे में प्याज बेचने पर सहमति दी। व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन प्याज के दाम से भी प्रशासन को अवगत करायें। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्याज की बिक्री किये जाने के निर्देश दिये गये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ