23 अभ्यर्थियों ने जिला पंचायत सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्र खरीदा.......

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 :  अंतिम दिन 23 अभ्यर्थियों ने जिला पंचायत सदस्य हेतु नाम निर्देशन पत्र खरीदा

बिलासपुर 6 जनवरी 2020
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के लिये आज नामांकन के अंतिम दिन 23 अभ्यर्थियों ने कलेक्टोरेट में नाम निर्देशन पत्र खरीदा। जिससे निक्षेप राशि 52 हजार रूपये प्राप्त हुये। इस तरह कुल 178 अभ्यर्थियों ने जिला पंचायत सदस्य के लिये नाम निर्देशन पत्र खरीदा। 
जिला कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य हेतु आज अंतिम दिन सामान्य वर्ग के 1 पुरूष अभ्यर्थियों, पिछड़ा वर्ग के 6 पुरूष अभ्यर्थी और 2 महिला अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति वर्ग के 4 पुरूष अभ्यर्थी और 2 महिला अभ्यर्थी, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 5 पुरूष अभ्यर्थी और 3 महिला अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र क्रय किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ