पुलिस महानिदेशक ने 461 पुलिस अधिकारियों को दिया नव वर्ष पर पदोन्नति का तोहफा.......

पुलिस महानिदेशक ने 461 पुलिस अधिकारियों को दिया नव वर्ष पर पदोन्नति का तोहफा

    रायपुर 02 जनवरी 2020
 पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 14 प्लाटून कमाण्डरों को कंपनी कमाण्डर और 447 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत कर नये वर्ष का तोहफा प्रदान किया गया है। श्री अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान राज्य के दूरस्थ अंचलों विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात होकर अपने परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं, इन्हें पदोन्नति मिलने से एक तरफ इनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और इनका मनोबल बढ़ता है साथ ही इनके परिवारजनों को भी खुशी प्राप्त होती है तथा समाज में उनके मान सम्मान में वृद्धि होती है।
    पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में समस्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर नियमानुसार पदोन्नति मिलती रहनी चाहिए ताकि पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याण हेतु विभाग में संचालित योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ