स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम
बिलासपुर 3 जनवरी 2020। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्री, वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस.सिंहदेव आज 04 जनवरी को प्रातः 5.30 बजे अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस से उसलापुर पहुंचेंगे एवं सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ भवन में अल्पविश्राम पश्चात सुबह 8 बजे बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय के निवास में भेंट एवं स्वल्पाहार करेंगे। वे प्रात 9 बजे जैन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात बिलासपुर के अन्य स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वे दोपहर 12 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।


0 टिप्पणियाँ