नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम...

नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम
महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अपील समिति के सदस्यों का होगा निर्वाचन
बिलासपुर 3 जनवरी 2020। बिलासपुर जिले के 9 नगरीय निकायों में नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। इसके साथ ही नगर निगम बिलासपुर में महापौर एवं अध्यक्ष (स्पीकर) तथा अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन और नगर पालिका परिषद रतनपुर और तखतपुर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन तथा नगर पंचायत कोटा, गौरेला, पेण्ड्रा, बोदरी, मल्हार, बिल्हा में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।
नगर निगम बिलासपुर का प्रथम सम्मेलन स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति आॅडिटोरियम में होगा। इसके लिये पीठासीन प्राधिकारी एवं कलेक्टर बिलासपुर द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीठासीन प्राधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों को महापौर एवं अध्यक्ष (स्पीकर) के निर्वाचन की प्रक्रिया एवं नियमों की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक महापौर पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। दोपहर 12.45 बजे से 1 बजे तक पीठासीन प्राधिकारी द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। दोपहर 1 बजे से 1.15 बजे तक अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी ली जा सकेगी। दोपहर 1.15 बजे से 1.30 बजे तक मतपत्र की तैयारी, दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक मतदान होगा और दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक मतगणना एवं परिणाम की घोषणा तथा प्रमाण पत्र का वितरण होगा।
अध्यक्ष पद के लिये निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे से 3.45 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे तक पीठासीन प्राधिकारी द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। शाम 4.15 बजे तक अभ्यर्थियांे द्वारा नाम वापसी, शाम 4.30 बजे तक मतपत्र की तैयारी, इसके बाद शाम 4.30 से 5.30 बजे तक मतदान और 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक मतगणना एवं परिणाम की घोषणा तथा प्रमाण पत्र का वितरण होगा।
अपील समिति नगर पालिका निगम बिलासपुर के 4 निर्वाचित पार्षदांे के निर्वाचन हेतु शाम 6 बजे से 6.15 बजे तक पीठासीन प्राधिकारी द्वारा सम्मेलन में अपील समिति के निर्वाचन की जानकारी दी जाएगी। शाम 6.15 बजे से शाम 7 बजे तक अपील समिति की सदस्यता हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे। शाम 7 बजे से 7.15 बजे तक पीठासीन प्राधिकारी द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। शाम 7.15 बजे से 7.30 बजे तक अभ्यर्थियांे द्वारा नाम वापसी, उसके बाद शाम 7.30 बजे से शाम 7.45 बजे तक मतपत्र की तैयारी, इसके पश्चात शाम 7.45 बजे से रात्रि 8.45 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद रात 9.15 बजे तक मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ