*फल एवं सब्जी बाजारों का निरीक्षण कर प्रतिदिन रेट की जानकारी ली जायेगी*
बिलासपुर 3 अप्रैल 2020। नोवेल कोरोना वायरस कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में आम जनता को हो रही परेशानी एवं कालाबाजारी को रोकने के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले के फल एवं सब्जी बाजार, मण्डियों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जायेगी। इसके लिए शासकीय उद्यान रोपणी सरकंडा के उद्यान अधीक्षक श्री माखन सिंह परस्ते (मोबाईल नंबर 9993016590) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा फल एवं सब्जी बाजार, मण्डियों के प्रत्येक दिवस के निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। श्री आर.के.यादव को बुधवारी बाजार में, श्रीमती प्रियंका गुप्ता को शनिचरी बाजार में, श्री राकेश टोण्ड्रे सकरी सब्जी बाजार में, श्री राहुल यादव तिफरा सब्जी मण्डी में और श्री उत्तम वस्त्रकार बृहस्पति बाजार बिलासपुर में सब्जी बाजारों का निरीक्षण करेंगे । प्रत्येक दिन वे प्रातः 7 बजे अपने ड्यूटी स्थल पर जाकर फल एवं सब्जी की दरें प्राप्त करेंगे।

0 टिप्पणियाँ