कोरिया समाचार :- छ. ग. 119 स्कूलों में होगी 5117 शिक्षकों की भर्ती , लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी.....

कोरिया समाचार :- छ. ग. 119 स्कूलों में होगी 5117 शिक्षकों की भर्ती , लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी

कोरिया ।प्रदेश के नवीन 119 आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रत्येक स्कूल में 43 स्टाफ के सेटअप के अनुसार प्रदेश भर में लगभग 5117 पदों में शिक्षक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड 03 , भृत्य, चौकीदार , प्रयोगशाला शिक्षक सहित अन्य पदों में भर्ती हेतु लोक शिक्षण संचालनालय से आदेश जारी हुए है। 

ज्ञात हो की प्रदेश में पिछले सत्र 52 हायर सेकेंडरी स्कूल को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में उन्नयन किया गया है। और इस वर्ष भी 119 नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्वीकृति मिल चुकी है। उक्त नवीन 119 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रत्येक स्कूल  पदों का सेटअप जारी किया गया है , उस हिसाब से 5117 पदों में शिक्षक सहित अन्य पदों में भर्ती होगी। उक्त पदों  प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारीयों को लोक शिक्षण संचालनालयने द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार सत्र 2021 - 22 हेतु नवीन 119 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु बजट प्रावधान किया गया है। पूर्व सत्र में 52 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारम्भ किए गए थे। प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती हेतु जो निर्देश जारी किए गए थे उसी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूर्व तैयारी कर लेवें , ताकि शासन से विद्यालय को समिति को सौंपे जाने सम्बन्धी आदेश प्राप्त हो और नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ की जा सके।

अरुण शर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ