कोरिया । बैकुंठपुर. । सोनहत ब्लाक के सभी सीमा क्षेत्र मे कोविड 19के तहत पूर्ण लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है, जिसमे नागरिकों की सहभागिता बहुत ज्यादा है, जो की राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, और स्वास्थ विभाग के द्वारा निरंतर कार्य को पूर्ण ईमानदारी से निभाया जा रहा है.
राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, कोटवार सभी अपने सीमा क्षेत्र मे नाका लगा कर लोगों के आने जाने पर नजर रखे हुए है. लोगों को समझाइस देकर उनके आने जाने के कारण को स्पष्ट करके ही सीमा क्षेत्र से अनुमति दी जा रही है जो एक बहुत ही सराहनीय कार्य है.
जिससे जल्द ही कोविड 19के प्रभाव के कड़ी को तोड़ा जा सकेगा.
सुशील सिंह


0 टिप्पणियाँ