शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर अब ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगा सकते हैं शराब
कोरिया । छत्तीसगढ़ शासन एक बार फिर शराब की होम डिलीवरी शुरू कर रही है शराब के शौकीन व्यक्ति मोबाइल ऐप के माध्यम अथवा विभाग द्वारा जारी विभागीय वेबसाइट के द्वारा सर आपका ऑर्डर कर सकते हैं उन्हें घर पहुंच सुविधा मिलेगी। डिलीवरी ब्वॉय सुबह 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक शराब की होम डिलीवरी करेंगे । डिलीवरी के समय में स्थानीय कलेक्टर अपने जिले के हिसाब से समय में परिवर्तन कर सकते हैं।
ऐसे मंगा सकते हैं ऑनलाइन शराब :- शराब पी ऑनलाइन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने एंड्राइड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से CSMCL एप्प इंस्टॉल कर इस ऐप के माध्यम से शराब आपका ऑर्डर कर सकते हैं अथवा विभाग द्वारा जारी विभागीय वेबसाइट से भी आप शराब का ऑर्डर कर सकते हैं ये है वेबसाइट
https://csmcl.in इस वेबसाइट पर पहले आपको पंजीयन करना होगा पंजीयन का समय सुबह 8:00 से रात्रि 8:00 तक निर्धारित किया गया हैं ।
पोर्टल में ऑनलाइन पेमेंट के अलावा किसी भी व्यक्ति को नकद राशि का भुगतान नहीं करना है शराब की कीमत के अलावा प्रत्येक ऑर्डर पर ₹100 डिलीवरी चार्ज कीमत में जुड़ा रहेगा अतः डिलीवरी ब्वॉय को अतिरिक्त से कोई भी नगद राशि आपको नहीं देनी है किसी भी व्यक्ति द्वारा नगद राशि मांगने पर हेल्पलाइन नंबर 14405 पर शिकायत कर सकते है ।
शराब की भुगतान राशि केवल डिजिटल पेमेंट के द्वारा ही मान्य है कोई भी नगद भुगतान अमान्य है।
संवाददाता अरुण शर्मा


0 टिप्पणियाँ